Rajasthan-Haryana Water Deal : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली के जोधपुर हाउस में यमुना जल समझौते को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने इसे राजस्थान के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस समझौते से प्रदेश की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारें पानी के मुद्दे का समाधान नहीं कर सकीं. उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास कर रहा है और ऊर्जा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे. इस वीडियो में जानिए यमुना जल समझौते पर मुख्यमंत्री ने क्या-क्या कहा और राजस्थान को इससे क्या लाभ मिलने वाला है.
ये भी पढ़ें- जनरल धीरज सेठ बने भारत के नए आर्मी चीफ, संभाल चुके हैं 'सुदर्शन चक्र कोर' की कमान, जानें उनका सफर