Heavy Rainfall Alert: देशभर में मानसून अब राहत नहीं, बल्कि कई राज्यों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है. दिल्ली, मुंबई, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. कई इलाकों में जलभराव, बाढ़, भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कें बंद होने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं.
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार से लगातार बारिश का दौर जारी है. वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, तेज आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है. कई नदियां उफान पर हैं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है और कई जगहों पर यातायात भी प्रभावित हुआ है. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है.
ये भी पढ़ें- घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल! IMD ने जारी किया रेड-ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल