SBI पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले 'चंदे के धंधे को छिपाने के लिए झोंक दी पूरी ताकत’

SBI पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले 'चंदे के धंधे को छिपाने के लिए झोंक दी पूरी ताकत’

Rahul Gandhi News:


लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI ने चुनावी बॉन्ड डिटेल को चुनाव आयोग से साझा करने के लिए 30 जून तक का समय मांगा है. इस संबंध में बैंक की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी भी दाखिल की गई है. इस अर्जी में बैंक ने जटिलताओं का हवाला देते हुए कोर्ट से 30 जून तक का समय मांगा है. बता दें कि एसबीआई की ओर से दायर आवेदन में कोर्ट से कहा गया है कि उन्हें डिटेल निकालने के लिए समय चाहिए.

 

राहुल गांधी ने साधा निशाना

बैंक के समय मांगने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने बैंक से समय की मांग की है. पूर्व में एसबीआई बैंक को 6 मार्च तक की तारीख दी गई थी. वहीं जिसके बाद 30 जून तक का समय मांगा गया. इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होनें कहा कि "नरेंद्र मोदी ने 'चंदे के धंधे' को छिपाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इलेक्टोरल बॉन्ड का सच जानना देशवासियों का हक है, तब SBI क्यों चाहता है कि चुनाव से पहले यह जानकारी सार्वजनिक न हो पाए?"
 

चंदे के धंधे को छिपाने के लिए झोंकी ताकत

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि ने ‘चंदे के धंधे’ को छिपाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इलेक्टोरल बॉण्ड का सच जानना देशवासियों का हक़ है, तब SBI क्यों चाहता है कि चुनाव से पहले यह जानकारी सार्वजनिक न हो पाए? एक क्लिक पर निकाली जा सकने वाली जानकारी के लिए 30 जून तक का समय मांगना बताता है कि दाल में कुछ काला नहीं है, पूरी दाल ही काली है.देश की हर स्वतंत्र संस्था ‘मोडानी परिवार’ बन कर उनके भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने में लगी है.