‘प्यार ही प्यार बेशुमार’ में राजकुमार संतोषी ने किया धर्मेंद्र को याद, बोले - दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे ये आइकॉन

लेजेंड्री बॉलीवुड सुपरस्टार और मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का एवरग्रीन जादू मुंबई में एक भव्य म्यूजिकल ट्रिब्यूट शो ‘प्यार ही प्यार बेशुमार’ के जरिए एक बार फिर जीवंत हो उठा.

pyaar-hi-pyaar-beshumar-rajkumar-santoshi-remembers-dharmendra
Image Source: Social Media

लेजेंड्री बॉलीवुड सुपरस्टार और मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का एवरग्रीन जादू मुंबई में एक भव्य म्यूजिकल ट्रिब्यूट शो ‘प्यार ही प्यार बेशुमार’ के जरिए एक बार फिर जीवंत हो उठा. हिंदी सिनेमा में धर्मेंद्र के बेमिसाल योगदान को सेलिब्रेट करने के लिए आयोजित इस खास शाम में संगीत, नॉस्टैल्जिया और उनकी शानदार सिनेमाई जर्नी की यादें एक साथ देखने को मिलीं.

लेजेंड्री बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मशहूर फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने कहा, “धरमजी एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी स्टार और आर्टिस्ट थे, ये तो हर कोई जानता है, लेकिन एक इंसान के तौर पर भी वो आउटस्टैंडिंग थे. मेरा मानना है कि जब तक इस दुनिया में हिंदुस्तान और हिंदुस्तानी रहेंगे, धरमजी हमेशा हमेशा के लिए उनके दिलों में जिंदा रहेंगे.”

शो के क्यूरेटर और प्रोड्यूसर पंकज रैना ने कहा, “धर्मेंद्र जी सिर्फ एक लेजेंड्री एक्टर नहीं हैं, वो लाखों लोगों के लिए एक इमोशन हैं. इस म्यूजिकल ट्रिब्यूट के जरिए हमारी कोशिश थी कि उन खूबसूरत यादों को फिर से जिंदा किया जाए और उस जादू को सेलिब्रेट किया जाए, जो उन्होंने पीढ़ियों को दिया है.”

सेलिब्रेटेड प्लेबैक सिंगर मधुश्री भट्टाचार्य और वेटरन प्लेबैक सिंगर उषा तिमोथी ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों के जरिए लेजेंड्री अभिनेता धर्मेंद्र को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया. यह शाम धर्मेंद्र के नाम एक खूबसूरत म्यूजिकल सलाम बन गई, जिनका करिश्मा, दमदार परफॉर्मेंसेस और सिनेमाई विरासत आज भी दर्शकों के दिलों में उसी प्यार के साथ बसी हुई है.

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' की सुनामी, हिंदी बेल्ट में यश का दिख रहा जलवा, टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड!