PV Sindhu Japan Open 2026: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है. वह इस टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. फाइनल मुकाबले में सिंधु ने जापान की स्टार खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेम में 21-17, 21-17 से हराया.
फाइनल में दिखाया शानदार खेल
जापान के सामने उसके घरेलू कोर्ट पर खेलते हुए भी पीवी सिंधु पूरे मैच में शानदार लय में नजर आईं. उन्होंने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और अकाने यामागुची को वापसी का मौका नहीं दिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच यह 30वां मुकाबला था. इस जीत के साथ अब सिंधु ने हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में 16-14 की बढ़त बना ली है.
सिंधु के लिए क्यों खास है यह जीत?
जापान ओपन का खिताब पीवी सिंधु के करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गया है.
यामागुची नहीं कर सकीं मुकाबला
पीवी सिंधु और अकाने यामागुची के बीच हमेशा कड़े मुकाबले देखने को मिले हैं, लेकिन इस बार सिंधु पूरी तरह हावी रहीं. उनके तेज स्मैश, शानदार डिफेंस और सटीक शॉट्स के सामने यामागुची ज्यादा देर तक टिक नहीं सकीं.
रैंकिंग में भी मिलेगा फायदा
इस साल की शुरुआत में पीवी सिंधु की विश्व रैंकिंग 18वें स्थान तक गिर गई थी. लेकिन लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने फिर से टॉप-10 में जगह बना ली और फिलहाल दुनिया की 9वें नंबर की खिलाड़ी हैं. जापान ओपन जीतने के बाद उनकी रैंकिंग में और सुधार होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- Lord's Pitch Report: तीसरे वनडे में कैसी होगी लॉर्ड्स की पिच? बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगा फायदा?