Pure Politics: देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य जहां पर सत्ता का रास्ता भी तय होता है और राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी. ऐसे में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अभी से तेज हो गई है. सत्ता बचाने की चुनौती हो या जीत की हैट्रिक लगाने का लक्ष्य. भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रण के लिए अपनी तैयारियां पूरी ताकत के साथ शुरू कर दी हैं. लगातार दो कार्यकाल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज बीजेपी अब तीसरी बार सरकार बनाने के मिशन पर जुट चुकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार अपने 10 साल करीब-करीब पूरी कर चुकी है.
ये भी पढ़ें- PoK में विद्रोह तेज! इस नेता को गिरफ्तार करने के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, शहबाज-मुनीर को दी चेतावनी