300000 रुपये खर्च करके घर के छत पर बनवा दिया स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, जानें कौन है वो शख्स

Jalandhar Statue of Liberty: पंजाब के जालंधर में रहने वाले एनआरआई गुरजीत सिंह माथारू ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. उन्होंने अपने घर की छत पर Statue of Liberty जैसी हूबहू प्रतिमा बनवाकर लगवाई है.

Punjab Statue of Liberty was built on the roof of his house by spending Rs 300000
Image Source: Social Media

Jalandhar Statue of Liberty: पंजाब के जालंधर में रहने वाले एनआरआई गुरजीत सिंह माथारू ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. उन्होंने अपने घर की छत पर Statue of Liberty जैसी हूबहू प्रतिमा बनवाकर लगवाई है. यह अनोखा आइडिया अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और उनका घर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है.

गुरजीत सिंह पिछले करीब 26 साल से New York City में रह रहे हैं. हालांकि, वह हर साल भारत आते हैं और कुछ समय अपने घर पर बिताते हैं. उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क में जब भी वह बाहर निकलते थे, तो स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को देखते थे, जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं. इसी से उनके मन में विचार आया कि क्यों न अपने घर की छत पर भी ऐसी ही एक प्रतिमा लगाई जाए, ताकि वह अपनी उस याद को हमेशा अपने साथ रख सकें.

छत पर बनाई यादगार प्रतिमा

गुरजीत सिंह ने इस प्रतिमा को अपने घर की चौथी मंजिल पर लगवाया है. उनका कहना है कि यह सिर्फ एक सजावट नहीं, बल्कि उनकी यादों से जुड़ा एक खास हिस्सा है. जब भी वह भारत आते हैं, तो इस स्टैच्यू को देखकर उन्हें न्यूयॉर्क की यादें ताजा हो जाती हैं.

3 लाख का खर्च और 25 दिन की मेहनत

इस प्रतिमा को बनाने में करीब 3 लाख रुपये का खर्च आया है. इसे तैयार करने में लगभग 20 से 25 दिन का समय लगा. हाल ही में, यानी करीब 3 दिन पहले ही इस स्टैच्यू को छत पर लगाया गया है.

लोगों की भीड़, सेल्फी का क्रेज

जैसे ही यह प्रतिमा लगाई गई, आसपास के लोगों के साथ-साथ दूर-दूर से भी लोग इसे देखने पहुंचने लगे. लोग यहां आकर फोटो और सेल्फी ले रहे हैं. धीरे-धीरे यह जगह एक छोटा टूरिस्ट स्पॉट बनती जा रही है.

संगीत का भी है शौक

गुरजीत सिंह ने यह भी बताया कि वह मशहूर पंजाबी गायक Sidhu Moosewala के बड़े फैन हैं और उनके गाने सुनना पसंद करते हैं. उनकी इस अनोखी पहल ने दिखा दिया कि यादों को खास बनाने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कौन हैं Rajvir Jawanda? वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की लड़ रहे जंग