लुधियाना/चंडीगढ़ : लुधियाना में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का राजफाश हो गया है. पुलिस जांच में पता चला कि व्यापारी आलोक मित्तल ने ही अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची थी. इस मामले में पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है.
पुलिस जांच में सामने आई साजिश
पुलिस कमिश्नर के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए 2.5 लाख रुपये की सुपारी दी थी. उसने 50 हजार रुपये एडवांस में चुका दिए थे, जबकि बाकी रकम वारदात के बाद देने की योजना थी. जांच में यह भी सामने आया कि वह पहले भी दो बार हत्या की कोशिश कर चुका था लेकिन सफल नहीं हो पाया.
यह भी पढे़ं : YouTuber खान सर BPSC उम्मीदवारों के साथ सड़क पर उतरे, कहा— सभी सबूत HC को दिए, फिर से हो परीक्षा
प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि हत्या का कारण आरोपी के विवाहेत्तर संबंध थे. मृतका को उसके पति के अफेयर के बारे में पता चल गया था, जिसके बाद उसने विरोध जताया. इसी डर से आरोपी ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. इस साजिश में उसकी प्रेमिका भी शामिल थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, वह वारदात के समय मौके पर मौजूद नहीं थी.
वारदात में इस्तेमाल कार बरामद
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ साहनेवाल और कुछ ढंडारी क्षेत्र के निवासी हैं. पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि उनके अन्य संभावित अपराधों का पता लगाया जा सके. मामले की गहनता से छानबीन जारी है.
यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने 'पूजा स्थल एक्ट' पर सुनवाई टाली, हिंदू और विरोधी पक्ष की जानें क्या हैं मांगें
प्रेमिका के शामिल होने की हो रही जांच
उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना के पीछे उसके पति का ही हाथ है. हालांकि, उसकी प्रेमिका घटना स्थल पर साथ नहीं थी. लेकिन वह भी इस साजिश में शामिल थी. इसकी गहरी जांच चल रही है.
गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ साहनेवाल और कुछ ढंडारी के रहने वाले हैं. पुलिस उनके पुराने इतिहास भी खंगाल रही है.
यह भी पढे़ं : बीवी ने होटल में पति को दबोचा— मेज पर शराब की बोतल, कंडोम के पैकेट और बाथरूम में छिपी मिलीं लड़कियां