पंजाब के 85 हजार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 42% से बढ़कर 60% हुआ महंगाई भत्ता

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने राज्य के हजारों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक राहत दी है. सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 18 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

punjab-government-da-hike-85-thousand-employees-salary-benefit
Image Source: Social Media

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने राज्य के हजारों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक राहत दी है. सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 18 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. मंत्री अमन अरोड़ा के मुताबिक, 17 जुलाई 2020 के बाद ड्यूटी जॉइन करने वाले कर्मचारियों को अब 60 फीसदी DA मिलेगा. इससे पहले इन कर्मचारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा था.

85 हजार कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

सरकार के इस फैसले से पंजाब के करीब 85 हजार कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा. DA बढ़ने के बाद कर्मचारियों की मासिक सैलरी में भी इजाफा होगा, जिससे उन्हें आर्थिक तौर पर राहत मिलेगी. त्योहारों से पहले सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है.

केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर DA देने की तैयारी

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन और महंगाई भत्ता देने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी है और आने वाले समय में वेतन व भत्तों को लेकर और भी फैसले लिए जा सकते हैं. यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका से भागा, कनाडा में छिपा और फिर भारत आया; जालंधर में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड मंजीत सिंह बेदी