चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में सोमवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि वे चाहें को तो सीएम की कुर्सी पर बैठने की आधा घंटा की फीलिंग ले लें, लेकिन जनता उन्हें नहीं देने वाली है.
पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा पर तीखा तंज कसा. उन्होंने कहा, "उन्हें यह कुर्सी दोबारा नहीं मिलेगी और बाजवा साहब को आधे घंटे के लिए अपने साथ कुर्सी पर बैठने का ऑफर देता हूं. उन्होंने कहा कि बाजवा साहब आधा घंटा बैठ कर फीलिंग ले लें, लोग नहीं देंगे."
इस बीच विपक्षी दल के सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे. उन्होंने कहा कि साइकिल का भी स्टैंड होता है, यह दोपहिया मोटरसाइकिल की तरह है, जिसे जहां धक्का दो, वह वहां चली जाती है.
यह भी पढे़ं : आतिशी ने दिल्ली का 76 हजार करोड़ का बजट पेश किया, कहा- रामराज्य पर आधारित, महिलाओं को मिलेंगे 1,000 रुपये
मान के कहा- आप लोगों ने कुछ नहीं किया
मुख्यमंत्री ने प्रताप सिंह बाजवा से को लेकर उन्होंने कहा कि यार मेरा दोस्त तितलियां वरगा, कदे ऐस फुल ते, कदे उस फुल ते. इसी बीच सदन के अंदर ठहाके लगने लगे. उन्होंने कहा कि ये सभी तितलियां हैं और इन्होंने कुछ सुधार नहीं किया. अगर इन्होंने कुछ सुधारा होता तो उन्हें (हमें) यहां आने की जरूरत नहीं पड़ती. उन्होंने कहा कि उनके पीछे बैठे 95 फीसदी लोगों को कोई राजनीतिक अनुभव नहीं था, जिस कारण उन्हें आना पड़ा.
सीएम मान ने कहा अगर ये सही निकल आते तो उन्हें आना ही नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि तमाम लोग बसों, ट्रकों से की बाडियां लाने के लिए पंजाब आते हैं, लेकिन पता नहीं क्या हुआ कि उन्हें इसके लिए राजस्थान जाना पड़ा. जांच की जाएगी कि क्या राजस्थानी वाले बसों की सस्ती बॉडियां लगा रहे हैं? उन्होंने कहा कि उनका कारोबार बाहर जा रहा है, अगर वे सस्ते दाम पर बाडियां लगा रहे हैं तो वह यहां का रेट भी राजस्थान से मैच कर देंगे.
यह भी पढे़ं : Bribes for vote case: सुप्रीम कोर्ट ने पुराना फैसला पलटा, सदन में वोट के बदले नोट लेने और भाषण देने पर चलेगा मुकदमा