Public Wi-Fi इस्तेमाल करने वाले सावधान! भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

Public WiFi Risk: आज के डिजिटल जमाने में पब्लिक वाईफाई हमारी जिंदगी को काफी आसान बना देता है. कैफे, रेस्टोरेंट, हवाई अड्डा जैसी जगहों पर फ्री इंटरनेट होने से काम जल्दी और आसानी से पूरे हो जाते हैं. लेकिन इसके साथ ही कुछ गंभीर जोखिम भी जुड़े हैं.

public-wifi-dangers-tips-online-safety-banking-shopping-vpn-protection
Image Source: Social Media

Public WiFi Risk: आज के डिजिटल जमाने में पब्लिक वाईफाई हमारी जिंदगी को काफी आसान बना देता है. कैफे, रेस्टोरेंट, हवाई अड्डा जैसी जगहों पर फ्री इंटरनेट होने से काम जल्दी और आसानी से पूरे हो जाते हैं. लेकिन इसके साथ ही कुछ गंभीर जोखिम भी जुड़े हैं. पब्लिक वाईफाई कभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं होती. यही कारण है कि आपके डेटा, पासवर्ड और पैसों को खतरा हो सकता है. आइए जानते हैं पब्लिक वाईफाई पर कौन-कौन से काम करने से बचना चाहिए.

बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल बिल्कुल न करें

पब्लिक वाईफाई पर बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करना बेहद जोखिम भरा होता है. इसमें मैन-इन-द-मिडल (MITM) अटैक का खतरा सबसे अधिक होता है. हैकर्स आपके पासवर्ड, पिन और अन्य संवेदनशील डेटा को आसानी से चुरा सकते हैं. इसलिए बैंकिंग के लिए हमेशा प्राइवेट नेटवर्क या मोबाइल डेटा का ही इस्तेमाल करें.

ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी

बैंकिंग की तरह, ऑनलाइन शॉपिंग भी पब्लिक वाईफाई पर करना खतरनाक हो सकता है. इसमें भी वित्तीय लेन-देन शामिल होता है, जिसे पूरा करना हमेशा सुरक्षित नहीं रहता. बेहतर होगा कि इस तरह के ट्रांजेक्शन केवल सुरक्षित और निजी नेटवर्क पर ही किए जाएं.

बिना VPN के इंटरनेट ब्राउजिंग न करें

अगर आप पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो VPN (Virtual Private Network) का उपयोग करना जरूरी है. VPN आपके इंटरनेट एक्टिविटी को एन्क्रिप्ट करता है और आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखता है. बिना VPN के ब्राउज करने पर वाईफाई ओनर या कोई हैकर आपके ऑनलाइन एक्टिविटी को आसानी से ट्रैक कर सकता है.

पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें

पब्लिक वाईफाई पर अपनी पर्सनल जानकारी का इस्तेमाल करना जोखिम भरा है. चाहे आप जीमेल, सोशल मीडिया या किसी अन्य अकाउंट में लॉग-इन कर रहे हों, MITM अटैक के जरिए आपकी लॉग-इन डिटेल्स चोरी हो सकती हैं. इसलिए सार्वजनिक वाईफाई पर कभी भी संवेदनशील जानकारी डालें नहीं.

सुरक्षा उपकरण का इस्तेमाल अनिवार्य

पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करते समय एंटीवायरस सॉफ्टवेयर, फायरवॉल और अन्य सेफगार्ड का होना बेहद जरूरी है. अगर ये सुरक्षा उपाय न हों तो हैकर्स को आपके डिवाइस में सेंध लगाने का आसान मौका मिल जाता है. बिना सुरक्षा के, वे कुछ ही समय में आपका डेटा और पैसा चुरा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर आए शादी के कार्ड से लगा 5,00,000 का चूना, जानें इस खतरनाक साइबर फ्रॉड से बचने का तरीका