PCB होने वाला है कंगाल! PSL 2026 पर संकट के बादल, इस देश ने पाकिस्तान जाने को लेकर जारी की चेतावनी

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत से पहले ही क्रिकेट के मैदान के बाहर की परिस्थितियों ने टूर्नामेंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां एक ओर टी20 लीग का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने वाला था, वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा चिंताओं ने खिलाड़ियों और आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है.

PSL 2026 security issue Australian players warning Pakistan
Image Source: Social Media

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत से पहले ही क्रिकेट के मैदान के बाहर की परिस्थितियों ने टूर्नामेंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां एक ओर टी20 लीग का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने वाला था, वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा चिंताओं ने खिलाड़ियों और आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है. खासकर विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता अब साफ तौर पर नजर आने लगी है.

काबुल एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 शुरू होने से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने टूर्नामेंट पर संकट खड़ा हो गया है. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं, और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पाकिस्तान के शहर पेशावर न जाने की सलाह दी गई है.

काबुल में हुए एयरस्ट्राइक में करीब 400 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान बार्डर पर हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं. इसके साथ ही ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष के चलते यात्रा में बाधाएं भी बढ़ी हैं, जिससे पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL पर असर पड़ता दिख रहा है. इस बीच कई बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जैसे स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल PSL 2026 में खेलने वाले हैं.

ऑस्ट्रेलियाई सरकार की एडवाइजरी

ऑस्ट्रेलियन मीडिया CODE स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की अनुमति तो दी है, लेकिन उन्हें पेशावर से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है. पेशावर को ‘डू नॉट ट्रेवल’ जोन में रखा गया है, क्योंकि यह शहर अफगानिस्तान सीमा के काफी करीब है और वहां खतरा ज्यादा माना जा रहा है.

मैच पर संकट के बादल

28 मार्च को पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी रेडर्स के बीच मुकाबला मरान खान क्रिकेट स्टेडियम में होना है. दोनों टीमों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं. आरोन हार्डी जल्मी के साथ हैं, जबकि जेक फ्रेजर-मैकगर्क दूसरी टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में इस मैच पर सवाल खड़े हो गए हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जरूरत पड़ने पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को प्राइवेट फ्लाइट्स के जरिए सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था की गई है.

अफगान खिलाड़ियों ने भी बनाई दूरी

इससे पहले अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों ने PSL 2026 के लिए हुए पहले प्लेयर ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया था. मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी और फजलहक फारूकी जैसे खिलाड़ियों ने यह कदम उठाया.

ये भी पढ़ें: ICC Rankings: स्मृति मंधाना वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर बरकरार, कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी हुआ फायदा