Prayagraj Magh Mela 2026: माघ मेला 2026 का शुभारंभ, लाखों श्रद्धालुओं का संगम में आस्था भरा दिन

Prayagraj Magh Mela 2026 Devotees took a dip in Sangam

Magh Mela 2026: धार्मिक आस्था और सनातन परंपराओं का प्रतीक माघ मेला 2026 आज, 3 जनवरी से संगम नगरी प्रयागराज में विधिवत शुरू हो गया. मेले के पहले दिन पौष पूर्णिमा स्नान के अवसर पर हजारों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पहुंचकर पवित्र स्नान कर रहे हैं. कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नजर नहीं आ रही है. यह धार्मिक आयोजन कुल 44 दिनों तक चलेगा, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.


माघ मेले के पहले स्नान पर्व पर सुबह से ही संगम के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर श्रद्धालु हर-हर गंगे के जयघोष के साथ पुण्य स्नान कर रहे हैं. ठंडे मौसम के बावजूद बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी श्रद्धा के साथ संगम में डुबकी लगाते नजर आए. प्रयागराज में चारों ओर धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना हुआ है.