Pradeep Bhandari Exclusive: 1980 की वोटर लिस्ट में Sonia Gandhi का नाम? खुली काले कांडों की फाइल!

Sonia Gandhi Voter List Case: 1980 की मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम होने को लेकर शिकायत पर दिल्ली कोर्ट में फिर सुनवाई, BJP ने कथित फर्जी दस्तावेजों को लेकर कांग्रेस से पूछे सवाल

Bharat 24

Pradeep Bhandari Exclusive: दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़े वोटर लिस्ट मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. 1980 की मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम शामिल होने को लेकर एक शिकायत पर दिल्ली की अदालत ने अहम आदेश दिया है. शिकायत में दावा किया गया है कि सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता 1983 में मिली थी, जबकि उनका नाम 1980 की न्यू दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज था.

याचिकाकर्ता विकास त्रिपाठी की शिकायत के मुताबिक, सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता 30 अप्रैल 1983 को मिली थी, लेकिन उनका नाम 1980 की मतदाता सूची में दर्ज था. शिकायत में यह भी दावा किया गया कि उनका नाम 1982 में वोटर लिस्ट से हटाया गया और 1983 में दोबारा दर्ज किया गया. शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया है कि अगर सोनिया गांधी उस समय भारतीय नागरिक नहीं थीं तो 1980 की मतदाता सूची में उनका नाम किस आधार पर दर्ज किया गया था और इसके लिए कौन से दस्तावेज इस्तेमाल किए गए थे. मामले में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की जांच की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें- Kalkaji mandir के पास महा-एनकाउंटर! Delhi Police के हत्थे चढ़ा खूंखार आरोपी,