Delhi Crime: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार शाम हुई वारदात के बाद पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. जानकारी के मुताबिक, किशोरी दक्षिणी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती है. सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी. इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क गए, जहां कुछ देर बाद तीन युवक वहां पहुंचे.
किशोरी का आरोप है कि तीनों युवकों ने खुद को दिल्ली पुलिसकर्मी बताया और कार्रवाई की धमकी देकर उसे और उसके दोस्त को डराया. इसके बाद एक युवक ने किशोरी के दोस्त को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य युवकों ने किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. रात करीब 8:45 बजे सूचना मिलने पर कालकाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
ये भी पढ़ें- Mumbai News: IIT बॉम्बे में साहिल की मौत पर बवाल! जाति एंगल से लेकर प्रोफेसर तक, क्या