Google Pixel 10 Discount: अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो न सिर्फ प्रीमियम लुक दे बल्कि पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस भी ऑफर करे, तो Google Pixel 10 आपके लिए सही विकल्प हो सकता है. पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए इस फोन में ऐसे फीचर्स हैं जो इसे मार्केट में अलग पहचान देते हैं. और अब, फ्लिपकार्ट की आने वाली सेल में इसे अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा.
शानदार डिस्प्ले और दमदार चिपसेट
Pixel 10 में 6.3 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. इसका मतलब है कि चाहे तेज धूप हो या अंधेरे में इस्तेमाल करें, डिस्प्ले हमेशा साफ और क्रिस्प नजर आएगी. साथ ही, यह स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से सुरक्षित है. फोन की परफॉर्मेंस के लिए Google ने इसमें Tensor G5 चिपसेट लगाया है और यह Android 16 पर रन करता है. इसके साथ ही, Google अगले 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी प्रदान करेगा.
कैमरा और बैटरी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
फोटोग्राफी की बात करें तो Pixel 10 के रियर कैमरा सेटअप में 48MP का प्राइमरी लेंस, 13MP का अल्ट्रावाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मौजूद है. फ्रंट में 10.5MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है. इतना ही नहीं, 4970mAh की बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार है.
अब तक की सबसे बड़ी बचत
भारत में 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ Google Pixel 10 अब फ्लिपकार्ट की Sasa Lele Sale में 20,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध होगा. 9 मई से शुरू हो रही इस सेल में इसे केवल 59,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इस डिस्काउंट में बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और कूपन ऑफर्स भी शामिल होंगे, जिनकी जानकारी सेल शुरू होने के बाद उपलब्ध होगी.
iPhone पर भी खास ऑफर
Google Pixel 10 के साथ-साथ इस सेल में iPhone यूजर्स के लिए भी आकर्षक ऑफर्स हैं. iPhone 17 को 71,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसे पहले 82,990 रुपये में लॉन्च किया गया था. वहीं, iPhone 16 को भी 58,900 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा, जो इसकी लॉन्च कीमत 79,999 रुपये से काफी कम है.
ये भी पढ़ें: Upcoming Smartphone: Vivo से लेकर OnePlus तक, भारत में इस हफ्ते लॉन्च होंगे एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन