Rajnath Singh Goa Visit: प्रदूषण नियंत्रण पोत 'समुद्र प्रताप' का होगा कमीशन, भारत को मिलेगा फायदा

Pollution control vessel Samudra Pratap will be commissioned

भारतीय तटरक्षक बल का पहला स्वदेशी रूप से निर्मित प्रदूषण नियंत्रण पोत 'समुद्र प्रताप' 5 जनवरी (आज) को कमीशन किया जाएगा. गोवा शिपयार्ड में निर्मित यह उन्नत जहाज समुद्री प्रदूषण से निपटने, खोज और बचाव कार्यों तथा विशेष आर्थिक क्षेत्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.