Lok Sabha Chunav 2024: कौन हैं बिहार के 'योगी बाबा', राजनीति में एंट्री का क्या है शिवहर का कनेक्शन

Yogi Akhileshwar Das Maharaj उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में भी एक योगी बाबा राजनीति में अपना भाग्य आजमाने के लिए उतर आए हैं. इनका नाम है- योगी अखिलेश्वर दास महाराज.

Lok Sabha Chunav 2024: कौन हैं बिहार के 'योगी बाबा', राजनीति में एंट्री का क्या है शिवहर का कनेक्शन

मोतिहारी, भारत24 डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन-प्रशासन की चर्चा देश-दुनिया में है. इस बीच यूपी के बाद अब बिहार में भी एक योगी बाबा राजनीति में अपना भाग्य आजमाने के लिए उतर आए हैं. इनका नाम है- योगी अखिलेश्वर दास महाराज. बाबा अब अपनी जन्मस्थली से यानी मोतिहारी सीट से ही अपनी राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं. इसके लिए इन्होंने जनता के बीच अपनी पैठ और पहचान बनाने के लिए खेल का रास्ता चुना है. 

कराया 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

इस बाबत बाबा योगी अखिलेश्वर दास का कहना है कि जनता में पैठ बनाने के लिए खेल एक बेहतर माध्यम है. इसी को लेकर बाबा अखिलेश्वर दास ने मोतिहारी के ढाका खेल मैदान में 6 दिवसीय क्रिकेट खेल का आयोजन कराया, जिसमें भीषण ठंड के बावजूद हजारों खेल प्रेमी क्रिकेट के मैदान में खेल देखने पहुंचे. इससे लोगों को उत्साह बढ़ा है. 

गौरतलब है कि विजयी क्रिकेट क्लब ढाका के तत्वधान में योगी अखिलेश्वर दास राज्य स्तरीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया, जिसके संरक्षक खुद योगी अखिलेश्वर दास महाराज थे. 6 दिवसीय इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच बेतिया और गया के बीच हुआ, जिसमें  बेतिया ने गया को 6 विकेट से पराजित कर दिया. 

इस मौके पर  खेल के माध्यम से राजनीति के मैदान में अपना भाग्य आजमाने की कोशिश कर रहे गेरुआ वस्त्र धारी योगी अखिलेश्वर दास ने बताया कि जनता के बीच अपनी पैठ बनाने का मजबूत साधन खेल ही है, इसलिए इस तरह के टूर्नामेंट को कराया गया है. अगर राजनितिक पार्टी उनपर भरोसा जताती है तो वे उस खेल के मैदान में भी जीत हासिल कर सकते है. बाबा का इशारा भारतीय जनता पार्टी की ओर से शिवहर लोकसभा सीट की ओर है. 

रिपोर्ट: अमित कुमार