Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव में PM मोदी की जीत पक्की, भावुक हुए गुरु रामभद्राचार्य क्या बोले?

Lok Sabha Chunav 2024:रामभद्राचार्य ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की. साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर भविष्यवाणी की.

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव में PM मोदी की जीत पक्की, भावुक हुए गुरु रामभद्राचार्य क्या बोले?

अयोध्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir)  में भगवान श्री राम के बाल स्वरूप की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) सोमवार को पूरी हो चुकी है. प्राण प्रतिष्ठा में देश की ढेरों प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं. जिनमें से एक  आध्यात्मिक जगत गुरु रामभद्राचार्य भी थे. कार्यक्रम के बाद  गुरु रामभद्राचार्य बेहद भावुक हो गए और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी की. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते समय उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी कर डाली. 

पीएम मोदी को लेकर की भविष्यवाणी 

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने पीएम मोदी की जिक्र करते हुए कहा- 'मैंने उनकी (पीएम मोदी) खुशी और सफलता की कामना की. वह (पीएम मोदी) 350 से अधिक सीटों के साथ 2024 लोकसभा चुनाव जीतेंगे.' इस दौरान वह भावुक हो उठे. उन्होंने कहा कि आज मेरी वही स्थिति है, जो भगवान राम के वनवास से लौटने के बाद गुरू वशिष्ठ की थी. इससे ज्यादा में क्या कहूं. यह एक अद्भुत दिन है.

आम जनता के लिए खुले कपाट

राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के बाद आज आम जनता के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए गए हैं. देर रात से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. सुबह से ही मंदिर परिसर के बाहर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. बता दें कि श्रद्धालु सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन हो कर सकेंगे.