मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने, नवाचार करने, पर्यटकों को अनुभव आधारित पर्यटन प्रदान करने और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया.
पहुंच, सहजता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित देश की प्रमुख यात्रा प्रदर्शनी SATTE (साउथ एशियन ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज) में MPTB को 'बेस्ट टूरिज्म स्टेट बोर्ड' का पुरस्कार दिया गया है. प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुगमता, सुविधा और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. विभिन्न नवाचारों और पहलों के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक पर्यटक 'हिंदुस्तान के दिल' तक पहुंचें.
वर्चुअल टूर का अनुभव लेने का भी मौका
बोर्ड की ओर से उप निदेशक श्री युवराज पडोले ने यह सम्मान प्राप्त किया. उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी में प्रमुखता से भाग लिया और देश-विदेश के ट्रैवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों, होटल व्यवसायियों और विभिन्न हितधारकों के समक्ष राज्य के पर्यटन स्थलों और उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया. एमपीटीबी स्टॉल पर आगंतुकों को सांची, अमरकंटक, नर्मदा घाट और अन्य स्थलों के आभासी दौरे का अनुभव करने का भी मौका मिला. बोर्ड को यह सम्मान पर्यटन, बुनियादी ढांचे के विकास, स्थानीय समुदाय के आर्थिक विकास, राज्य की संस्कृति और विरासत के संरक्षण आदि के क्षेत्र में उच्च स्तरीय प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है.
एक शख्स दो लीवर..., मेडिकल साइंस की दुनिया में चमत्कार; देश में पहली बार हुआ डुअल लोब ट्रांसप्लांट