कौन हैं नीतीश कुमार के करीबी वह विधायक, जिन्हें नहीं पता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में

बिहार में सत्तासीन जनता दल यूनाइटेड के नेता और विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहचानने से इन्कार कर दिया है. इस दौरान उन्होंने यह जरूर टिप्पणी कर दी कि नरेन्द्र मोदी बहुत अड़ियल है.

कौन हैं नीतीश कुमार के करीबी वह विधायक, जिन्हें नहीं पता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में

भागलपुर, भारत24 डिजिटल डेस्क : बिहार में सत्तासीन जनता दल यूनाइटेड के नेता और विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहचानने से इन्कार कर दिया है. इस दौरान उन्होंने यह जरूर टिप्पणी कर दी कि नरेन्द्र मोदी बहुत अड़ियल है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए यहां तक कह दिया कि नरेन्द्र मोदी अड़ियल तो हैं साथ ही वह दानव की तरह डराते भी हैं.  

विधायक गोपाल मंडल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नरेन्द्र मोदी कहां से आए हैं? हमें नहीं पता है. यहां तक कहा कि उनका (नरेन्द्र मोदी) का नाम भी मैंने नहीं सुना है. जदयू विधायक वह कुछ दिन पहले तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी नहीं पहचानते थे. इसी कड़ी में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पहचानने से इनकार कर दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी अड़ियल तरीके से बात करते हैं और दानव की तरह डकारते हैं. 

भाजपा के साथ गए नीतीश का वजदू हो जाएगा खत्म

उन्होंने नीतीश कुमार के बारे में बताया कि वह काफी मीठे शब्दों का प्रयोग करते हैं और वह अपने मन की बातों को सरलता से जनता के बीच रखते हैं, लेकिन  नरेन्द्र मोदी स्क्रीन पर रखे टेलोप्रोम्टर को देखकर पढ़ते हैं. वह सिर्फ अपने चक्कर में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अगर भारतीय जनता पार्टी के साथ जाते हैं तो नीतीश कुमार का वजूद खत्म हो जाएगा. 

कर्पूरी ठाकुर जयंती में व्यस्त है जदयू

विधायक गोपाल मंडल ने कहा बड़े भाई लालू प्रसाद यादव अपने छोटे भाई नीतीश कुमार और भतीजे तेजस्वी यादव चुंबक की तरह सटे हुए हैं. ऐसे में उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता है. लोकसभा चुनाव 20  सीट शेयरिंग भी 24  जनवरी के बाद हो जाएगा. हमलोग अभी हम सब कर्पूरी जयंती में लगे हुए हैं.

रिपोर्ट: शयामानंद 

 

EPFO के 7 करोड़ कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, बर्थ प्रूफ के लिए आधार का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल