Haryana: 30 जनवरी को हरियाणा कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र से लेकर इन तमाम मुद्दों पर होगी चर्चा

Haryana: 30 जनवरी को हरियाणा कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र से लेकर इन तमाम मुद्दों पर होगी चर्चा

चंडीगढ़, भारत 24 डिजिटल डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने 30 जनवरी को राज्य मंत्रिमंडल (Haryana Cabinet Meeting) की बैठक बुलाई है. ये बैठक  सुबह 11 बजे सचिवालय में होगी, इस दौरान हरियाणा सरकार कई अहम फैसले ले सकती है. बता दें कि ये साल 2024 में राज्य मंत्रिमंडल की  दूसरी बैठक होगी. इससे पहले तीन जनवरी को बैठक हुई थी जिसमें चार एजेंडों पर चर्चा नहीं हो पाई थी और इसे अगली बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया था. इसलिए  30 जनवरी की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. 

बैठक में हो सकते है अहम फैसले

हरियाणा सचिवालय में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक का एजेंडा दो दिन पहले तैयार किया जाएगा. लेकिन माना जा रहा है कि इस बैठक में चर्चा होगी वो शव का सम्मान विधेयक, नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा के प्रावधान वाले कानून, अवैध तरीके से विदेश गए युवाओं को ठगने वाले ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध कानून समेत चार बड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. लोकसभा चुनाव को देखते हुए कैबिनेट की बैठक में हरियाणा सरकार कई जन हितैषी फैसले भी ले सकती है और लोगों को बड़ी सौगात भी मिल सकती है.

बजट सत्र को लेकर तैयारी जारी 

इसी के साथ इस बैठक में राज्य विधानसभा के बजट की तारीख पर भी मुहर लगाई जाएगी. साथ ही बजट सत्र में कानून पेश किया जा सकता है. मंत्रिमंडल की बैठक के 20 दिनों बाद बजट सत्र आयोजित होना जरूरी होता है. ऐसे में पिछली बार की तरह इस बार भी 18 से 20 फरवरी के आसपास बजट सत्र आयोजित किया जा सकता है. विधानसभा सचिवालय की ओर से बजट सत्र की तैयारियां लगातार जारी है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. जबकि राज्य सरकार के विभाग भी बजट सत्र की तैयारियों में जुटे हुए हैं.