PM Modi Latest X Post: ऑपरेशन सिंदूर में मर्यादा का पालन किया, पीएम मोदी का देशवासियों के नाम संदेश

PM Modis message to the country on Diwali

दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए एक भावनात्मक पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से उन्होंने न सिर्फ त्योहार की शुभकामनाएं दीं, बल्कि देश के नागरिकों से कुछ अहम पहलुओं पर जागरूकता बढ़ाने और सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी की.

अपने संदेश की शुरुआत में पीएम मोदी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भगवान राम के आदर्शों की चर्चा की. उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद यह दूसरी दीपावली है, जो हर भारतीय के लिए विशेष है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "प्रभु श्रीराम मर्यादा के पालन और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देते हैं. ऑपरेशन सिंदूर इसका जीता-जागता उदाहरण है, जिसमें भारत ने मर्यादा भी निभाई और अन्याय का जवाब भी दिया."