Delhi Dehradun Expressway Inauguration : PM Modi आज करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

PM Modi will inaugurate Delhi-Dehradun Expressway today

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून का सफर अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो गया है. बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है. इस आधुनिक परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में किया. इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से अब यात्रियों को लगभग ढाई घंटे में अपनी मंजिल तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी.

हालांकि, इस हाई-स्पीड मार्ग पर यात्रा करने से पहले कुछ जरूरी नियमों को जानना बेहद जरूरी है. परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और भारी चालान भी काटा जा सकता है.