PM Modi Uzbekistan Visit: Uzbekistan पहुंचे PM Modi, योग कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा!

PM Modi Uzbekistan Visit: पीएम मोदी के उज़्बेकिस्तान दौरे में राष्ट्रपति से अहम द्विपक्षीय बैठक, योग कार्यक्रम और शास्त्री स्मारक पर श्रद्धांजलि समेत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल होंगे.

Bharat 24

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उज़्बेकिस्तान दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. ताशकंद पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी का यह उज़्बेकिस्तान का चौथा दौरा है.  दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. यह बैठक कुक्सा रॉय प्रेसिडेंशियल पैलेस में आयोजित होगी. दोनों नेताओं के बीच भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच आपसी सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज़्बेकिस्तान में आयोजित एक योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. योग भारत की वैश्विक सांस्कृतिक और कूटनीतिक पहचान का अहम हिस्सा रहा है और पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसके महत्व को लगातार रेखांकित करते रहे हैं. अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ताशकंद स्थित शास्त्री स्मारक पर भी जाएंगे और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. लाल बहादुर शास्त्री ने 1966 में ताशकंद में ही अंतिम सांस ली थी.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: मौलाना की धमकी पर CM Dhami का बड़ा एक्शन! Rudrapur में मचा हड़कंप!