PM Modi Lord Ram 77 Feet Statue: गोवा के पर्तगाली इलाके कनकोण में स्थित श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां भगवान श्रीराम की 77 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया, जिसे विश्व की सबसे ऊंची राम प्रतिमा कहा जा रहा है. इस भव्य कांस्य प्रतिमा के निर्माता हैं प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार, जिन्होंने पहले ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का डिजाइन भी किया था.
77 फीट ऊंची यह प्रतिमा न केवल आकार में विशाल है, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्व रखती है. प्रधानमंत्री मोदी ने अनावरण के बाद आयोजित जनसभा में कहा कि श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ इस वर्ष अपनी स्थापना की 550वीं वर्षगाठ मना रहा है. उन्होंने कहा, “बीते 550 वर्षों में इस मठ ने समय के कई चक्रवात झेले हैं. युग बदला, दौर बदला, लेकिन इस मठ ने अपनी दिशा कभी नहीं खोई. यह हमेशा लोगों को मार्गदर्शन देने वाला केंद्र रहा है, और यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है.”