प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को भारत-ओमान संबंधों को सशक्त बनाने में उनके योगदान और नेतृत्व के लिए ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक द्वारा ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ (प्रथम श्रेणी) से सम्मानित किया गया. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ प्राप्त कर स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने इस सम्मान के लिए सुल्तान हैथम बिन तारिक, ओमान सरकार और वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे भारत और ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक बताया.