PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि भारत तेजी से दुनिया की स्किल्ड कैपिटल बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इस बदलाव के केंद्र में देश के युवा हैं. सोलर पावर से लेकर स्पोर्ट्स इक्विपमेंट इंडस्ट्री तक कई ऐसे सेक्टर उभर रहे हैं, जहां प्रशिक्षित युवाओं के लिए बड़े अवसर मौजूद हैं.
प्रधानमंत्री ने एक बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि साल 2027 में भारत वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा. यह आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा, जिसमें एशिया के विभिन्न देशों के युवा हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे. उन्होंने इस आयोजन की मेजबानी के लिए उत्तर प्रदेश को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं. पीएम मोदी ने कहा कि आज देश को सोलर पावर सेक्टर में बड़ी संख्या में कुशल कर्मचारियों की जरूरत है. इसके अलावा भारत में एक नई स्पोर्ट्स इकोनॉमी भी विकसित हो रही है. खेलों से जुड़े उपकरण बनाने वाली कंपनियों, फिटनेस और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में भी युवाओं के लिए रोजगार और कारोबार के नए रास्ते खुल रहे हैं.
ये भी पढ़ें- CM Samrat Speech: बिहार को नीतीश सेतु की सौगात...CM सम्राट ने क्या कुछ कहा? | Bihar News