CM Samrat Speech: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए राज्य में चल रही विकास योजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार में सड़क निर्माण के क्षेत्र में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं पर काम हो रहा है. इनमें एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण भी शामिल है. सीएम ने इसके लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार जताया.
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार लंबे समय तक गरीब राज्यों की श्रेणी में रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लागू करके बिहार जैसे राज्यों को आर्थिक मदद पहुंचाने का काम किया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार विकास के कामों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी और गांधी परिवार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के बहाने बिहार में लोगों के बीच भ्रम फैलाने और अपशब्दों का इस्तेमाल करने की कोशिश की गई.
ये भी पढ़ें- PM Modi का 3 राज्यों में मेगा दौरा! बंगाल-UP-बिहार को देंगे बड़ी सौगात, ₹34,000 करोड़ की परियोजनाएं