बीकानेर में PM मोदी का मेगा दौरा: 26 हजार करोड़ की सौगात, सेना से मुलाकात और जनता को संबोधन

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर में एक ऐतिहासिक दौरे पर पहुंच रहे हैं. हाल ही में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद यह प्रधानमंत्री का पहला राजस्थान दौरा है, जो न केवल सामरिक दृष्टि से बल्कि विकास की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

PM Modi Rajasthan Visit Inauguration of amrit station
Image Source: ANI

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर में एक ऐतिहासिक दौरे पर पहुंच रहे हैं. हाल ही में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद यह प्रधानमंत्री का पहला राजस्थान दौरा है, जो न केवल सामरिक दृष्टि से बल्कि विकास की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पीएम मोदी इस अवसर पर 26000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, साथ ही बीकानेर के नाल एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात भी करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम: कब, कहां और क्या होगा

पीएम मोदी का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहेगा. उनके दौरे की शुरुआत सुबह 9:45 बजे नाल एयरबेस पर लैंडिंग से होगी, जहां वे एयरफोर्स कर्मियों से संवाद करेंगे. इसके बाद:

  • 9:55 बजे हेलिकॉप्टर से देशनोक के लिए रवाना होंगे
  • 10:30 बजे करणी माता मंदिर में दर्शन
  • 11:00 बजे देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • 11:30 बजे पलाना के लिए उड़ान
  • 12:00 बजे पलाना में विशाल जनसभा को संबोधित
  • 1:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना

रेलवे में नई रफ्तार: 100 से अधिक अमृत स्टेशनों का उद्घाटन

पीएम मोदी ने अपने दौरे से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि यह दिन भारतीय रेल के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है. वे बीकानेर में 100 से अधिक रिडेवलप किए गए ‘अमृत स्टेशनों’ का उद्घाटन करेंगे. देशनोक, बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर जैसे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है.

विकास की सौगात: सड़क, बिजली और जल परियोजनाएं

राजस्थान के कई जिलों को पीएम मोदी इस दौरे में बड़े तोहफे देने वाले हैं:

  • 900 किमी नए राजमार्गों का उद्घाटन और शिलान्यास
  • 7 बड़ी सड़क परियोजनाएं (₹4850 करोड़ लागत से) राष्ट्र को समर्पित
  • सौर ऊर्जा और ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स: बीकानेर, नावा, डीडवाना, कुचामन में
  • ग्रामीण व शहरी जल परियोजनाएं: पाली व झुंझुनूं में 
  • नए नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन: राजसमंद, प्रतापगढ़, धौलपुर, भीलवाड़ा में

रेलवे नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट: विद्युतीकरण और एक्सप्रेस सेवा

पीएम मोदी कई रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे और कुछ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे:

  • बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी
  • चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किमी) की आधारशिला
  • निम्न रेल लाइनों के विद्युतीकरण का उद्घाटन:
  • सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी)
  • फुलेरा-डेगाना (109 किमी)
  • उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी)
  • फलोदी-जैसलमेर (157 किमी)
  • समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी)

यह भी पढ़ें: राजस्थान में निकलेगा विकास का नया सूरज, PM मोदी देंगे 26 हजार करोड़ की सौगात, 25 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास