BRICS Summit 2026: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हो रही है. BRICS समिट के दौरान होने वाली इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है. बैठक में भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने के साथ ही रक्षा, तकनीक, व्यापार और वैश्विक चुनौतियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित किताबें भेंट की गईं. इससे पहले 2025 में हुई मुलाकात के दौरान भी पीएम मोदी ने पुतिन को भगवद्गीता का रूसी अनुवाद भेंट किया था.
भारत लगातार ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के संदेश के जरिए दुनिया के सामने सहयोग और शांति का विचार रखने की कोशिश कर रहा है. मौजूदा दौर में जब दुनिया कई देशों के बीच तनाव और युद्ध की स्थिति से गुजर रही है, ऐसे में किताबों के जरिए शांति, मानवता और समस्याओं के समाधान का संदेश देने की पहल को खास माना जा रहा है. भारत का जोर इस बात पर है कि वैश्विक चुनौतियों का समाधान टकराव के बजाय बातचीत और सहयोग से निकाला जाए.
ये भी पढ़ें- BRICS Summit 2026: रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले PM मोदी, जानिए किन मुद्दों पर हो रही बातचीत