प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. मनीला पहुंचने पर PM मोदी का भव्य स्वागत किया गया. भारतीय संस्कृति, संस्कृत के श्लोकों और पारंपरिक नृत्य के जरिए उनका जोरदार अभिनंदन हुआ. फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने उनके सम्मान में गाला डिनर आयोजित किया, जहां पीएम मोदी पारंपरिक फिलिपिनो पोशाक बारोंग टैगलॉग में नजर आए.