PM Modi tribute Sushil Kumar Modi
नई दिल्ली: बिहार (Bihar) के पूर्व डिप्टी सीएम एवं बीजेपी के वरिष्ठ सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने दुख प्रकट किया. उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद को श्रद्धाजंलि दी. साथ ही बिहार और भाजपा (BJP) के उत्थान में उनके योगदान और GST लागू करने में उनकी भूमिका को याद किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है. बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है. आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे. राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी. उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए. जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति!’
पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे… pic.twitter.com/160Bfbt72n
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2024
बता दें सुशील कुमार मोदी पिछले 6 महीने से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे. उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी थी. पूर्व राज्यसभा सांसद का जन्म 5 जनवरी 1952 को पटना में हुआ था. पिता का नाम मोती लाल मोदी और माता का नाम रत्ना देवी थी. पत्नी का नाम जेस्सी सुशील मोदी है, जो कि ईसाई धर्म से हैं. वो एक प्रोफेसर हैं. सुशील कुमार मोदी के दो बेटे हैं.
गौरतलब है कि सुशील कुमार मोदी ने पटना साइंस कॉलेज से बॉटनी में ग्रेजुएशन किया था. पहली बार वो साल 1990 में विधायक चुने गए. 1995 और 2000 में भी उन्होंने चुनाव जीता और लगातार तीन बार विधायक रहे.
यह भी पढ़ें- Bihar के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज