PM Modi Mann Ki Baat 2026 : PM Modi ने देशवासियों से की खास अपील! | Narendra Modi

Mann Ki Baat: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कारगिल के वीरों को किया नमन, आत्मनिर्भर भारत और जल संरक्षण पर दिया बड़ा संदेश

Bharat 24

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की. प्रधानमंत्री ने कहा कि 26 जुलाई केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के शौर्य, साहस और बलिदान का प्रतीक है.

पीएम मोदी ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपने अदम्य साहस से देश को विजय दिलाई. उन्होंने सभी वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि देश रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है. आईएनएस महेंद्रगिरी और पिनाका मिसाइल जैसी परियोजनाएं इसका मजबूत उदाहरण हैं. प्रधानमंत्री के अनुसार, आईएनएस महेंद्रगिरी पूरी तरह भारत में डिजाइन किया गया आधुनिक युद्धपोत है, जिसमें 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है. उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान की बड़ी उपलब्धि बताया.

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: युवाओं से लेकर कारगिल के शहीदों तक... 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में क्या बोले पीएम मोदी?