PM Modi Malaysia Visit: सेमीकंडक्टर, UPI और ट्रेड डील्स... PM मोदी की मलेशिया विजिट बनी गेम चेंजर

PM Modi Malaysia visit became a game changer trade deals UPI

कुआलालंपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर शनिवार को मलेशिया पहुंचे. हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. स्वागत कार्यक्रम में मलेशिया की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली, जहां लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई. पीएम मोदी ने कलाकारों का अभिवादन किया और उनकी सराहना की.

कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत को दुनिया एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देख रही है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, यूरोपीय संघ और अमेरिका जैसे कई देशों के साथ भारत की व्यापारिक साझेदारियां हैं. उनके मुताबिक, “आज भरोसा भारत की सबसे मजबूत करेंसी बन गया है.”