पीएम मोदी ने गुजरात को दी बड़ी सौगात, 1220 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं, जहां वे लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. पीएम मोदी गुरुवार शाम वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग से एकता नगर के लिए रवाना हुए.

PM Modi inaugurated and laid the foundation stone of projects worth Rs 1220 crore in Ekta Nagar gujarat
Image Source: ANI

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं, जहां वे लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. पीएम मोदी गुरुवार शाम वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग से एकता नगर के लिए रवाना हुए. यहां पहुंचते ही उन्होंने ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाया.

1,220 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किए. इस मौके पर उन्होंने 1,220 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. इन परियोजनाओं से एकता नगर और राजपीपला क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को नई गति मिलने की उम्मीद है. पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल के विजन को साकार करने के लिए एकता नगर को विश्वस्तरीय डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस क्षेत्र के विकास को ‘राष्ट्रीय एकता’ के प्रतीक के रूप में देखें.

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन, 31 अक्टूबर की सुबह 8 बजे, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद वे भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस अवसर पर देशभर से हजारों लोग एकता नगर पहुंच रहे हैं, जहां राष्ट्रीय एकता दिवस को ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारियां की गई हैं.

16 नई परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को एकता नगर में 16 नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इनमें एकता द्वार से नर्मदा माता प्रतिमा तक पैदल मार्ग का दूसरा चरण, स्मार्ट बस स्टॉप, ई-बस चार्जिंग स्टेशन, बोन्साई गार्डन, नर्मदा घाट पार्किंग, सातपुड़ा सुरक्षा दीवार, और टाटा नर्मदा घाट का विस्तार शामिल हैं. इन परियोजनाओं से एकता नगर में पर्यावरणीय संतुलन, पर्यटन सुविधा और शहरी सुंदरता को नया आयाम मिलेगा.

681 करोड़ की नई परियोजनाओं का शिलान्यास

पीएम मोदी ने अपने दौरे के दौरान 681.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया. इनमें सबसे खास है वीर बाल उद्यान, जो 9 करोड़ रुपये की लागत से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में बनेगा. यह उद्यान मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है और इसमें भारत के महान बाल नायकों की गाथाएं चित्रों, मूर्तियों और इंटरैक्टिव प्रदर्शनों के माध्यम से दिखाई जाएंगी.

ये भी पढ़ें: भारत को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट, जानें MEA ने क्या कहा?