SCO में पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को किया नजरअंदाज, बॉडी लैंग्वेज से दिया करारा संदेश! देखें Video

शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई नेताओं से गर्मजोशी से मिले. लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ उनका रवैया बिल्कुल अलग नजर आया.

PM Modi ignored Shehbaz Sharif at the SCO Summit Watch the video
Image Source: X - Narendra Modi

SCO Summit 2026: शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई नेताओं से गर्मजोशी से मिले. लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ उनका रवैया बिल्कुल अलग नजर आया. नेताओं की ग्रुप फोटो के दौरान सामने आए वीडियो और तस्वीरों में दोनों के बीच दूरी साफ दिखाई दी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी जब दूसरे देशों के नेताओं से बातचीत कर रहे थे, उस दौरान शहबाज शरीफ भी आसपास मौजूद थे. हालांकि मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की ओर कोई खास ध्यान नहीं दिया. इस पूरे घटनाक्रम को भारत-पाकिस्तान संबंधों के मौजूदा हालात के बीच एक कूटनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

किर्गिस्तान के राष्ट्रपति से मोदी की मुलाकात

एससीओ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत और किर्गिस्तान के बीच संबंधों में हुई प्रगति पर चर्चा की.

बैठक में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी सहमति जताई गई. दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

पुतिन और शी से गर्मजोशी से मिले मोदी

बिश्केक में एससीओ नेताओं की ग्रुप फोटो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ गर्मजोशी से मुलाकात चर्चा में रही. इसके अलावा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी मोदी हाथ मिलाते और बातचीत करते नजर आए.

भारत में इसी महीने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भी होने वाला है. माना जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इसके लिए नई दिल्ली आ सकते हैं. ऐसे में एससीओ और ब्रिक्स जैसे दो बड़े शिखर सम्मेलनों का इतने कम समय के अंतराल में होना काफी अहम माना जा रहा है.

बिश्केक में भारतीय समुदाय ने किया स्वागत

एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया. बिश्केक में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग उनका स्वागत करने पहुंचे.

लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए. प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस स्वागत का जिक्र सोशल मीडिया पर किया. उन्होंने कहा कि बिश्केक में भारतीय समुदाय का स्वागत उनके लिए बेहद खास रहा.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में तिरंगे के अपमान पर एक्शन की तैयारी! खालिस्तानियों की पहचान में जुटीं भारतीय एजेंसियां