PM मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान, "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस-III"

PM Modi Cyprus Visit: लिमासोल (साइप्रस): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच से भारत की आर्थिक और वैश्विक ताकत का संदेश दिया है. रविवार को साइप्रस के लिमासोल शहर में आयोजित एक बिजनेस गोलमेज सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है

PM Modi Grand Welcome with makarios iii highest honorable
Image Source: ANI

PM Modi Cyprus Visit: लिमासोल (साइप्रस): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच से भारत की आर्थिक और वैश्विक ताकत का संदेश दिया है. रविवार को साइप्रस के लिमासोल शहर में आयोजित एक बिजनेस गोलमेज सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है. इस सम्मेलन में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस भी मौजूद थे, जिन्होंने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से नवाजा.

एक दशक का परिवर्तनकाल: मोदी का विज़न

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की आर्थिक यात्रा को बदलावों के दशक के रूप में रेखांकित किया. उन्होंने बताया कि कैसे नीतिगत स्थिरता, सुधारों की निरंतरता और टेक्नोलॉजी अपनाने की रफ्तार ने भारत को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना दिया है.

पीएम मोदी ने कहा, कि  “भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द यह तीसरे स्थान पर होगा. जीएसटी, कॉरपोरेट टैक्स में कटौती, कानूनों की सरलता और व्यापारिक वातावरण में पारदर्शिता जैसे सुधारों ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.”

भारत-साइप्रस संबंधों को मिलेगा नया आयाम

सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, डिजिटल भुगतान, पर्यटन, रक्षा, लॉजिस्टिक्स और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में गहरे सहयोग की संभावनाएं जताईं. उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल प्रगति अब दुनिया भर के लिए एक मॉडल बन चुकी है. उन्होंने कहा, कि “दुनिया के 50% डिजिटल ट्रांजैक्शन अकेले भारत में हो रहे हैं, जिसका श्रेय UPI जैसे प्लेटफॉर्म को जाता है.” इसी संदर्भ में NPCI इंटरनेशनल और यूरोबैंक साइप्रस के बीच एक अहम समझौता हुआ है, जिससे दोनों देशों के बीच सीमा-पार डिजिटल भुगतान संभव होगा.

सम्मान और साझेदारी की नई कहानी

प्रधानमंत्री को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने को भारत और साइप्रस के रिश्तों में एक नई मजबूती के रूप में देखा जा रहा है. यह न केवल कूटनीतिक संबंधों को नया आयाम देगा, बल्कि रणनीतिक साझेदारी की दिशा में भी यह एक अहम कदम साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Census 2027 Notification: गृह मंत्री अमित शाह ने जनगणना 2027 के लिए जारी की अधिसूचना