PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे, जहां वे विकास और टेक्नोलॉजी से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स को गति देंगे. इस दौरान वे साणंद में एक अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे और 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे.
प्रधानमंत्री सुबह करीब 10 बजे गांधीनगर पहुंचेंगे, जहां वे सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें राज्य के विकास और भविष्य की योजनाओं पर अपनी बात रखेंगे.