कमाल है... पीएम मोदी का बिहार वाला तोहफा जीत ले गया दिल, ठेकुआ खाते ही खुश हुए स्लोवाक नेता, देखें VIDEO

Slovakia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्लोवाकिया दौरे के दौरान एक खास पल देखने को मिला. उन्होंने स्लोवाक नेशनल काउंसिल के चेयरमैन रिचर्ड राशि को बिहार की मशहूर पारंपरिक मिठाई ठेकुआ उपहार में दी.

PM Modi gift from Bihar won hearts Slovak leader delighted upon tasting Thekua
Image Source: Social Media

Slovakia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्लोवाकिया दौरे के दौरान एक खास पल देखने को मिला. उन्होंने स्लोवाक नेशनल काउंसिल के चेयरमैन रिचर्ड राशि को बिहार की मशहूर पारंपरिक मिठाई ठेकुआ उपहार में दी. रिचर्ड राशि को यह तोहफा इतना पसंद आया कि उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया.

वीडियो शेयर कर कही दिल की बात

रिचर्ड राशि ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि कूटनीति में ऐसे छोटे-छोटे तोहफे लोगों और देशों को करीब लाते हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बिहार का पारंपरिक ठेकुआ भेंट किया. बदले में उन्होंने पीएम मोदी को हिंदी में लिखे स्लोवाक स्पा वेफर्स उपहार में दिए. रिचर्ड ने कहा कि ऐसे पल भारत और स्लोवाकिया के रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं.

ठेकुआ का स्वाद आया पसंद

वीडियो में रिचर्ड राशि ने जैसे ही ठेकुआ का डिब्बा खोला, वह काफी खुश नजर आए. उन्होंने ठेकुआ खाया और उसके स्वाद की तारीफ भी की. स्लोवाकियाई नेताओं ने भी कहा कि इस पारंपरिक मिठाई का अपना खास सांस्कृतिक महत्व है. उनका कहना था कि ठेकुआ ने उन्हें स्लोवाकिया की पारंपरिक मिठाइयों की याद दिला दी.

क्या है ठेकुआ?

ठेकुआ बिहार की सबसे प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाइयों में से एक है. यह सूखी मिठाई होती है, इसलिए इसे कई हफ्तों तक सुरक्षित रखा जा सकता है. बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई इलाकों में ठेकुआ काफी लोकप्रिय है. अब इसकी पहचान देश ही नहीं, विदेशों तक पहुंच चुकी है.

छठ पूजा में होता है खास महत्व

हालांकि ठेकुआ सालभर बनाया जाता है, लेकिन छठ पूजा के समय इसका महत्व सबसे ज्यादा होता है. इस पर्व पर ठेकुआ प्रसाद के रूप में बनाया और बांटा जाता है. यही वजह है कि इसे बिहार की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है.

ये भी पढ़ें- PoJK में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना का जुल्म, भारत ने दी चेतावनी, कहा- लोगों के गुस्से...