देशभर में क्रिसमस का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह दिल्ली स्थित कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे, जहां उन्होंने क्रिसमस की मॉर्निंग प्रेयर में भाग लिया. चर्च परिसर में आयोजित इस विशेष सेवा के दौरान प्रार्थनाएं की गईं और पारंपरिक कैरोल्स गाए गए.
इस मौके पर दिल्ली के बिशप रेव्हरेंड डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की. चर्च में मौजूद लोगों ने शांति, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देने वाली प्रार्थनाओं में भाग लिया.