16 महीने बाद फ्रांस में होगी पीएम मोदी-ट्रंप की अहम मुलाकात, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

PM Modi-Trump Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना हो गए हैं. इस यात्रा के दौरान वह फ्रांस में आयोजित होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है. व्हाइट हाउस ने भी इस संभावित मुलाकात की पुष्टि की है.

PM Modi and Trump to hold key meeting in France after 16 months all eyes on the event
Image Source: ANI/ File

PM Modi-Trump Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना हो गए हैं. इस यात्रा के दौरान वह फ्रांस में आयोजित होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है. व्हाइट हाउस ने भी इस संभावित मुलाकात की पुष्टि की है.

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच होने वाली बातचीत में व्यापार, वीजा, ऊर्जा सहयोग और अन्य रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. 15 से 17 जून तक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित होने वाले G7 सम्मेलन में दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के साथ भारत समेत कई देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे.

फ्रांस को बताया रणनीतिक साझेदार

रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की रणनीतिक सोच में फ्रांस का विशेष महत्व है. उन्होंने याद दिलाया कि इस वर्ष की शुरुआत में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आए थे और दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक मजबूत किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह फ्रांस और स्लोवाकिया के नेताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित हैं.

स्लोवाकिया दौरे पर भी रहेंगी अहम बैठकें

फ्रांस के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से होने वाली है. इसके अलावा वह वहां उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और कारोबारियों से भी बातचीत करेंगे.

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 13 और 14 जून को फ्रांस के नीस शहर में रहेंगे. इसके बाद वह स्लोवाकिया जाएंगे और फिर 16 जून को दोबारा फ्रांस लौटकर G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. 16 से 19 जून के बीच उनका कार्यक्रम एवियन और पेरिस में रहेगा.

राफेल और रक्षा सहयोग पर भी नजर

प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा के दौरान रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में रह सकते हैं. कूटनीतिक सूत्रों के मुताबिक, फ्रांस ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) परियोजना को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है.

G7 सम्मेलन पर रहेगी दुनिया की नजर

G7 शिखर सम्मेलन ऐसे समय आयोजित हो रहा है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, भू-राजनीतिक चुनौतियां और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे मुद्दे दुनिया के सामने प्रमुख विषय बने हुए हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा और विश्व नेताओं के साथ उनकी बैठकें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व रखती हैं.

ये भी पढ़ें- अवैध घुसपैठियों को लेकर हिमंत बिस्वा सरकार सख्त, असम में इन लोगों का नहीं बनेगा आधार कार्ड