देवभूमि उत्तराखंड ने आज अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यभर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। राज्य के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से शामिल हुए और उत्तराखंड के लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर राज्य के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और देश के विकास में इसके योगदान की सराहना की।