पीएम आवास योजना: 18,500 लाभार्थियों के खाते में आएंगे 100 करोड़, लिस्ट में देखें अपना नाम

राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उन परिवारों के लिए राहत भरी खबर है, जो लंबे समय से पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्के मकान का इंतजार कर रहे हैं. राज्य में इस योजना के लाभार्थियों के खाते में अगली किस्त की राशि भेजे जाने की तारीख तय हो चुकी है.

PM Awas Yojna Know when will transfer installment 18500 beneficiaries
Image Source: ANI

राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उन परिवारों के लिए राहत भरी खबर है, जो लंबे समय से पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्के मकान का इंतजार कर रहे हैं. राज्य में इस योजना के लाभार्थियों के खाते में अगली किस्त की राशि भेजे जाने की तारीख तय हो चुकी है. अगर आपने भी पीएमएवाई-जी के लिए आवेदन किया है, तो जल्द ही आपके खाते में पैसा आने की संभावना है.


सरकारी सूत्रों के मुताबिक 23 दिसंबर को पीएम आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. इस दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नागौर जिले के मेड़ता में आयोजित किसान सम्मेलन से 18,500 लाभार्थियों के बैंक खातों में करीब 100 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे होगी, जहां मुख्यमंत्री रिमोट बटन दबाकर किस्त जारी करेंगे.

राजस्थान में पीएम आवास योजना की मौजूदा स्थिति

राज्य में पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत कुल 24,97,121 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इनमें से 24,35,942 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है. अब तक 24,33,490 आवासों को मंजूरी मिल चुकी है. आंकड़ों के अनुसार 11 दिसंबर तक 18,07,863 घरों का निर्माण पूरा भी हो चुका है, जो योजना की प्रगति को दर्शाता है.

कैसे पता करें कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं

अगर आप जानना चाहते हैं कि 23 दिसंबर को आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं, तो आप आसानी से ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको पीएम आवास योजना-ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट पर जाकर Stakeholders सेक्शन में IAY/PMAYG Beneficiary विकल्प चुनें. इसके बाद आवेदन के समय मिला रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें. इससे आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपका आवेदन किस स्टेज पर है.

किन लाभार्थियों को मिलती है प्राथमिकता

पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों का चयन तय मानकों के आधार पर किया जाता है. प्राथमिकता सूची में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिलाओं को खास महत्व दिया जाता है. सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार लगभग 60 प्रतिशत आवास SC और ST वर्ग के लिए आरक्षित होते हैं.

खाते में पैसा न आए तो घबराएं नहीं

अगर 23 दिसंबर को आपके खाते में राशि नहीं आती है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. संभव है कि आपका नाम वेटिंग लिस्ट में हो. अगली किस्त जारी होने के दौरान आपको भी योजना का लाभ मिल सकता है. इसलिए नियमित रूप से अपना स्टेटस चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: CLAT Topper Geetali Gupta: एंट्रेस टेस्ट में किया टॉप... जमीन पर बैठकर देखा रिजल्ट; रिएक्शन वायरल