Phil Salt Magical Catch: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान ईशान किशन ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया. हालांकि, उनकी शानदार पारी को रोकने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फिल सॉल्ट ने एक अद्भुत कैच लपककर सभी को हैरान कर दिया. ईशान किशन ने पैट कमिंस की चोट के कारण कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. लेकिन, फिल सॉल्ट के करिश्माई कैच ने उनकी पारी का अंत कर दिया, जो इस मैच का सबसे यादगार फील्डिंग पल बन गया.
फिल सॉल्ट का सुपरमैन कैच
ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 37 गेंदों पर 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली. लेकिन उनकी पारी को आउट करने के लिए फिल सॉल्ट ने जो कैच लिया, वह सचमुच कमाल का था. सनराइजर्स हैदराबाद के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन ने अभिनंदन सिंह के खिलाफ पॉइंट के ऊपर से शानदार शॉट खेला. पहली नजर में ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री पार चली जाएगी, लेकिन तभी फिल सॉल्ट ने डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर दौड़ते हुए हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से गेंद को लपक लिया.
यह कैच इतना अविश्वसनीय था कि किसी को भी पहले यकीन नहीं हुआ. मैच के कमेंटेटर्स ने तो इसे देखकर फिल सॉल्ट को ‘सुपरमैन’ तक कह दिया. यह पल न केवल मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, बल्कि आईपीएल 2026 के पहले मैच का सबसे यादगार फील्डिंग मोमेंट भी बन गया. इसके चलते ईशान किशन की विस्फोटक पारी का अंत हो गया, जो शतक की ओर बढ़ रही थी. सॉल्ट के इस शानदार कैच ने ईशान को 38 गेंदों पर 80 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे.
𝐒𝐓𝐎𝐏 𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐘𝐎𝐔 𝐀𝐑𝐄 𝐃𝐎𝐈𝐍𝐆 𝐀𝐍𝐃 𝐖𝐀𝐓𝐂𝐇 𝐓𝐇𝐈𝐒! 🛑
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
🎥 Phil Salt with an absolute one-handed screamer at the ropes 🫡
Do we already have the Catch of the Season on Day 1 of #TATAIPL 2026 🤔
Updates ▶️ https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH |… pic.twitter.com/pPax3pVNt9
सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा स्कोर
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत भले ही थोड़ी कमजोर रही हो, लेकिन ईशान किशन की पारी ने टीम को एक मजबूत स्कोर की दिशा में अग्रसर किया. ईशान के अलावा, अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए. इन शानदार पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बोर्ड पर लगाए.
ये भी पढ़ें: IPL के वो 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है नामुमकिन; लिस्ट में कोहली से लेकर गेल तक का नाम शामिल