Rise And Fall में पहुंचीं पवन सिंह की मां, बोलीं- तोहके कपिल शर्मा शो में देखीला; कीकू शारदा की आंखें हुईं नम

Pawan Singh Mother: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों टीवी और सोशल मीडिया दोनों पर खूब चर्चा में है. जहां एक ओर इस शो के टास्क, ट्विस्ट और नॉमिनेशन ने दर्शकों को बांध रखा है, वहीं कंटेस्टेंट्स की पर्सनल जर्नी भी शो को भावनात्मक स्तर पर मजबूती दे रही है.

Pawan Singh mother appeared Rise and Fall I saw you on The Kapil Sharma Show Kiku Sharda
Image Source: Social Media/X

Pawan Singh Mother: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों टीवी और सोशल मीडिया दोनों पर खूब चर्चा में है. जहां एक ओर इस शो के टास्क, ट्विस्ट और नॉमिनेशन ने दर्शकों को बांध रखा है, वहीं कंटेस्टेंट्स की पर्सनल जर्नी भी शो को भावनात्मक स्तर पर मजबूती दे रही है.

हाल ही में शो से बाहर हुईं पहलवान संगीता फोगट के बाद अब पवन सिंह ने भी रियलिटी शो को अलविदा कह दिया है. लेकिन उनके जाते-जाते जो हुआ, उसने शो के माहौल को पूरी तरह बदल दिया. मंच पर जैसे ही पवन सिंह की मां पहुंचीं, पूरा माहौल भावुकता से भर गया.

"हमार माई!"- मां को देखकर भावुक हुए पवन सिंह

पवन सिंह मंच पर खड़े थे, तभी अचानक उनकी मां की एंट्री होती है. उन्हें देखकर पवन भावुक हो जाते हैं और कहते हैं, "अरे हमार माई!" इसके बाद उनकी मां स्टेज पर सबको आशीर्वाद देते हुए कहती हैं, "बेटा हमके बहुत मानेला, जान से भी ज्यादा... सब केहू खुश रहा बेटा..." और फिर कीकू शारदा से हंसते हुए कहती हैं, "तोहके त हम देखीला कपिल शर्मा शो में!"

इस मौके पर पवन सिंह कहते हैं, "मेरी मां मेरी दुनिया है. जब मैं घर से निकलता हूं और उनके पांव छूता हूं, तो मुझे लगता है मुझे कोई हरा नहीं सकता."

परिवार के साथ लौटे पवन सिंह

पवन सिंह की मां के अलावा उनके अन्य परिजन भी उन्हें घर ले जाने के लिए शो पर पहुंचे थे. जाते-जाते पवन ने कहा कि वो इस शो में कभी प्रतियोगी के तौर पर नहीं आए थे, बल्कि सिर्फ कुछ वक्त बिताने के लिए मंच पर थे.

TRP किंग बनकर छाए पवन सिंह

‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह की एंट्री के बाद शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आया. दर्शकों ने न केवल उनके अंदाज़ को पसंद किया बल्कि उन्हें “TRP किंग” तक कहा जाने लगा. उनकी मौजूदगी से शो में एंटरटेनमेंट का तड़का भी लगा और इमोशनल कनेक्शन भी.

हालांकि, शो के एक एपिसोड में उनके एक कॉमेंट को लेकर विवाद भी खड़ा हुआ. पवन ने एक सीन के दौरान साथी कंटेस्टेंट नयनदीप को "क्लीन शेव होकर, साड़ी और बिंदी-काजल में आने" की बात कही थी. यह हल्की-फुल्की बातचीत बिस्तर पर लेटे हुए हुई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर दो धड़े बन गए, कुछ ने इसे मजाकिया कहा, तो कुछ ने इसे संवेदनशीलता की कमी माना.

क्या पवन सिंह की विदाई शो के लिए बड़ा झटका है?

अब जब पवन सिंह शो को अलविदा कह चुके हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘राइज एंड फॉल’ आगे क्या मोड़ लेता है. एक तरफ जहां दर्शकों ने पवन को दिल से जोड़ा, वहीं उनकी गैरमौजूदगी में शो के टीआरपी ग्राफ पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले एपिसोड्स बताएंगे.

यह भी पढ़ें- TikTok की डील पर वाइट हाउस का बड़ा बयान, अमेरिकी हाथों में होगा पूरा कंट्रोल, बदले जाएंगे नियम