इधर आओ मेरी जान… भरी महफिल में पवन सिंह ने किसपर लुटाया प्यार? VIDEO वायरल

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं. वजह कोई नई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है, जो अक्सर सोशल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है.

Pawan Singh Love Life with mahima singh says idhar aao meri jaan video viral
Image Source: Social Media

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं. वजह कोई नई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है, जो अक्सर सोशल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है. हाल ही में एक बर्थडे पार्टी के दौरान सामने आया उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके रिश्तों को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.

इस वायरल वीडियो में पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह, जिनकी मौजूदगी और एक्टर का अंदाज़ लोगों का ध्यान खींच रहा है. खास बात यह रही कि पवन सिंह ने सबके सामने महिमा को बेहद निजी अंदाज़ में संबोधित किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.

दोस्त की पार्टी में दिखी खास बॉन्डिंग

दरअसल, पवन सिंह हाल ही में सिंगर गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे. इस दौरान स्टेज पर मौजूद पवन सिंह ने महिमा सिंह को अपने पास बुलाया. लेकिन जिस तरीके से उन्होंने महिमा को आमंत्रित किया, वही पल लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया.वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि पवन सिंह पहले औपचारिक लहजे में महिमा को बुलाते हैं और फिर कहते हैं. “आओ मेरी जान, इधर आओ.” इस एक लाइन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.

प्रोफेशन से ज्यादा निजी जिंदगी चर्चा में

पवन सिंह का नाम पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहा है. बीते साल तक वह अपनी शादी और पत्नी ज्योति सिंह को लेकर खबरों में थे, वहीं अब इस साल उनकी कथित तीसरी शादी को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पवन सिंह और महिमा सिंह की एक साथ कई तस्वीरें वायरल हुई थीं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस यह जानने में जुट गए कि आखिर महिमा सिंह कौन हैं. बाद में पता चला कि महिमा भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं और जल्द ही पवन सिंह के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं.

सिंदूर वाली तस्वीर ने बढ़ाई अफवाहें

इन चर्चाओं को और हवा तब मिली, जब पवन सिंह के जन्मदिन के मौके पर महिमा सिंह उनके साथ नजर आईं और उनकी मांग में सिंदूर दिखाई दिया. इस एक तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जाने लगे कि पवन सिंह ने गुपचुप तीसरी शादी कर ली है. हालांकि, इस पर अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. महिमा सिंह की सोशल मीडिया प्रोफाइल भी इन चर्चाओं को बल देती नजर आती है, क्योंकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद ज्यादातर तस्वीरें पवन सिंह के साथ ही हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो और तस्वीरों पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग इसे सिर्फ मज़ाकिया अंदाज़ बता रहे हैं, तो कुछ पवन सिंह को ट्रोल करते हुए सवाल पूछ रहे है. “आखिर कितनी शादियां करेंगे पवन सिंह?” फिलहाल, पवन सिंह और महिमा सिंह की तरफ से इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन इतना तय है कि पावर स्टार की पर्सनल लाइफ एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का बड़ा मुद्दा बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: ऑस्कर 2026 की रेस से बाहर हुई ये भारतीय फिल्म, नॉमिनेशन लिस्ट में नहीं मिल पाई जगह