धनश्री के बाद क्या तेजस्वी प्रकाश पर फिदा हुए पवन सिंह! बोले- अइसे मत बोल, हम जान दे देब

‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के सेट पर इस हफ्ते कुछ खास होने वाला है. जैसे ही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह किचन में कदम रखते हैं, माहौल पूरी तरह बदल जाता है. उनकी मौजूदगी से शो में न सिर्फ जोश बढ़ जाता है, बल्कि हंसी, मस्ती और देसी फ्लेवर का जबरदस्त तड़का भी लग जाता है.

Pawan Singh Flirting in laughter chef season 3 made a thekua watch video
Image Source: Social Media

‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के सेट पर इस हफ्ते कुछ खास होने वाला है. जैसे ही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह किचन में कदम रखते हैं, माहौल पूरी तरह बदल जाता है. उनकी मौजूदगी से शो में न सिर्फ जोश बढ़ जाता है, बल्कि हंसी, मस्ती और देसी फ्लेवर का जबरदस्त तड़का भी लग जाता है.

इस शनिवार पवन सिंह बिहार के पारंपरिक स्वाद को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए कमर कस चुके हैं. गुड़ ठेकुआ और बैंगन का चोखा जैसे देसी व्यंजन बनाते हुए वह अपने चिर-परिचित अंदाज में सभी का दिल जीत लेते हैं. उनके आते ही किचन में भोजपुरी गानों की धुन गूंजने लगती है और वहां मौजूद कलाकार खुद को नाचने से रोक नहीं पाते.

किचन में मस्ती, डायलॉग्स और हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग

पवन सिंह सिर्फ खाना बनाते ही नहीं दिखते, बल्कि अपने मजेदार डायलॉग्स और हाजिरजवाबी से पूरे एपिसोड को खास बना देते हैं. तेजस्वी के साथ उनकी नोकझोंक और फ्लर्टिंग दर्शकों के लिए एक्स्ट्रा एंटरटेनमेंट का काम करती है. कुछ ही देर में किचन का माहौल ऐसा बन जाता है जैसे कोई भोजपुरी फिल्म का सेट हो. हंसी-मजाक करते हुए सभी शेफ अचानक फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलते नजर आते हैं, मानो किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का ऑडिशन चल रहा हो.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कृष्णा अभिषेक ने की पवन सिंह की जमकर तारीफ

शो के दौरान कृष्णा अभिषेक भी पवन सिंह की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते. वह कहते हैं कि भोजपुरी डिशेज के लिए एक असली भोजपुरी स्टार की जरूरत थी और पवन सिंह की एंट्री शो के लिए किसी बोनस से कम नहीं रही. कृष्णा के मुताबिक, पवन सिंह ने अपने गानों से माहौल बनाया, सबको नचाया और फिर पूरे मजेदार अंदाज में भोजपुरी फिल्म का ऑडिशन भी ले लिया. साथ ही उन्होंने बिहार के पारंपरिक व्यंजनों के बारे में सभी को बड़े एक्सपर्ट की तरह गाइड किया.

कृष्णा ने यह भी कहा कि भोजपुरी बोलने और उस संस्कृति को करीब से महसूस करने का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा.अगर आप हंसी, खाना और देसी एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेना चाहते हैं, तो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ देखना न भूलें. यह शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर फिल्म का भारत में धमाल, लेकिन पाकिस्तान में मच गया बवाल, अदालत में मुकदमा दर्ज कराने की मांग