Parliament News: 'राहुल गांधी जवाब दो...' के नारों से गूंजा संसद! CM Hemant Soren से मांगा इस्तीफा!

Parliament News: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा- ‘झारखंड में बर्बरता का जिम्मेदार कौन?’

Bharat 24

Parliament News: झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बीजेपी और एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में झारखंड सरकार के खिलाफ पोस्टर और बैनर नजर आए. वहीं, राहुल गांधी के खिलाफ भी नारे लगाए गए और उनसे झारखंड में हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा गया.

दरअसल, झारखंड में अपनी मांगों को लेकर विधानसभा मार्च करने निकले छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी. प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की तस्वीरें सामने आई थीं. इसी कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने झारखंड बंद का आह्वान किया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. झारखंड में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में पैदल मार्च किया. इस दौरान बड़ी संख्या में सांसद और बीजेपी नेता प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने झारखंड सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें- NDA Parliamentary Meeting: NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक, सभी दिग्गजों ने लहराया ‘तिरंगा’