NDA Parliamentary Meeting: NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक, सभी दिग्गजों ने लहराया ‘तिरंगा’

NDA Parliamentary Meeting: मंगल मिलन बैठक में PM मोदी समेत NDA सांसदों ने हाथों में तिरंगा थामकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

Bharat 24

NDA Parliamentary Meeting:  स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को आयोजित मंगल मिलन बैठक में भी देशभक्ति का रंग नजर आया. बैठक की शुरुआत बेहद खास अंदाज में हुई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत एनडीए के तमाम सांसद हाथों में तिरंगा लेकर नजर आए.

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने तिरंगा लहराकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया. इस दौरान नेताओं के चेहरे पर मुस्कान और हाथों में तिरंगा दिखाई दिया. बैठक की ये तस्वीरें सामने आते ही चर्चा का विषय बन गईं. मंगल मिलन बैठक में बड़ी संख्या में एनडीए सांसद मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी समेत कई प्रमुख नेता नजर आए. बीजेपी सांसद नितिन नवीन भी इस दौरान मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- Sawan Second Somwar 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में सैलाब! हर-हर महादेव से गूंजा देश!